भिवानी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मनीषा की मौत की सीबीआई जांच सौंपी, रेनू भाटिया ने दी जानकारी
राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि मनीषा की मौत के मामले की जांच के प्रति प्रदेश सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने परिजनों की मांग को स्वीकार करते हुए इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने का निर्णय लिया हैं। सरकार के साथ-साथ राज्य महिला आयोग मनीषा के परिवार के साथ खड़ा है।