ऑल इंडिया फेयर प्राईज शॉप डीलर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले कोटेदार मालवीय आवास गृह पर इकट्ठा हुए और जुलूस की शक्ल में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। कोटेदारों की मांग थी कि उनकी कमीशन बढ़ाई जाए। उनकी कमीशन गुजरात स्तर पर की जाए। कोटेदारों को महंगाई भत्ता दिलाया जाए।