सूरतपुरा के विक्रम सिंह गोस्वामी ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसने काम के सिलसिले में पृथ्वीराज धाणक निवासी सूरतपुरा से एक मोटरसाइकिल मांग कर ली थी, 12 मार्च को दोपहर करीब 3.22 बजे वह बाइक से करणी माता मंदिर के पास पहुंचा। वहां कुछ अज्ञात व्यक्ति आए और उसके साथ मारपीट शरू कर दी।हमलावरों ने उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट कर बाइक छीन ली और मौके से फरार हो गए।