हुज़ूर: भोपाल के अयोध्या नगर थाने के पास डंपर ने एक्टिवा सवार दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत
Huzur, Bhopal | Oct 6, 2024 भोपाल के अयोध्या नगर थाने के पास शनिवार रात को एक डंपर ने एक्टिवा सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई|रविवार सुबह बॉडी का पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर 2 बजे परिजनों ने बॉडी को अयोध्या चौराहे पर रख कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने उचितमुआवजा देने की भी मांग की है।