होली के 7 दिन बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शीतला सप्तमी पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में यह त्यौहार केवल एक धार्मिक मान्यता नहीं, बल्कि बदलती ऋतु के साथ बेहतर स्वास्थ्य का एक बड़ा संदेश है। मंगलवार को नया हरसूद छनेरा सहित संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शीतला माता मंदिरों पर शीतला माता की पूजा अर्चना करने के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा।