चरखी दादरी: च.दादरी डिपो पहुंची रोडवेज की 15 बसें, अवकाश के कारण नहीं हो पाई पासिंग, कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही दौड़ेंगी
हरियाणा रोडवेज चरखी दादरी डिपो को बीएस-6 की 15 नई बसें मिली हैं। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये बसें लंबे रूटों पर दौड़ेंगी और वहां चल रही बसों को लोकल रूटों पर भेजा जाएगा। जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी और उन्हें राहत मिलेगी। इन सभी बसों की मंगलवार को पासिंग होनी थी लेकिन अवकाश के चलते पासिंग नहीं हो पाई ।