गुमला प्रखंड के गिन्डरा गांव में विश्व शांति और मानव कल्याण के संकल्प के साथ श्री लक्ष्मी नारायण मानव कल्याण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार की प्रातः जोलो नदी से जल यात्रा निकालकर महायज्ञ की विधिवत शुरुआत की गई, जिसके साथ ही अखंड कीर्तन और कथा का क्रम प्रारंभ हो गया। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में नौ दिनों तक महामंत्रों की गूंज सुनाई देगी।