जलेसर: गांव बैरनी क्षेत्र के श्रीगंगा पम्प समीप घायल अवस्था में पड़े अज्ञात व्यक्ति को पुलिस ने कराया CHC हॉस्पिटल में भर्ती,
Jalesar, Etah | Sep 14, 2024 थाना जलेसर क्षेत्र के गांव बैरनी क्षेत्र के श्रीगंगा फिलिंग स्टेशन समीप अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 35 वर्ष घायल अवस्था में पड़ा मिला मौके पर पहुंची थाना जलेसर पुलिस ने अज्ञात घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर में भर्ती कराया घायल व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण वह नाम पता एवं बताने में असमर्थ है, पुलिस पहचान करने में जुटी।