बांसवाड़ा: लंकाई गांव में नाबालिग लड़की ने घर के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दी, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखा
सल्लोपाट थाना पुलिस के एएसआई इंद्राज सिंह ने बताया कि बालिका ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के बाहर पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल सल्लोपाट थाना पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही सल्लोपाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।