भूपालसागर: कला संस्कृति में युवाओं को मौका देने और प्रतिभाओं को निखारने के लिए आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव
आयोजन के मुख्य सचिव और कार्यवाहक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह चुंडावत ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि भूपालसागर में आज आयोजित कला संस्कृति कार्यक्रम में 629 बच्चों ने पंजीयन कराया था, कार्यक्रम में 5 थीमों पर 13 गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हुए, राजस्थानी और भारतीय संस्कृति से जुड़े डिजिटल स्किल, समूह नृत्य, एकल नृत्य, समूह गायन, एकल गायन सह