कांके: रांची के कचहरी स्थित आयुक्त कार्यालय का घेराव करने निकले ऑटो और ई रिक्शा चालक यूनियन
Kanke, Ranchi | Aug 5, 2024 रांची के कचहरी स्थित आयुक्त कार्यालय का घेराव करने ऑटो और ई रिक्शा चालक यूनियन निकल चुके हैं। बता दें कि ऑटो और ई रिक्शा चालक को परमिट निर्गत करने, यात्री उतार चढ़ाव पड़ाव सुनिश्चित करने और ट्रैफिक पुलिस द्वारा अवैध वसूली बंद करने की मांग कर रहे हैं। वहीं ऑटो और ई रिक्शा चालक यूनियन कल से ऑटो और ई रिक्शा अनिश्चित काल के लिए बंद करने की घोषणा की है।