खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी निवासी व्यक्ति की कीटनाशक पीने से एक बुज़र्ग की मौत हो गई। जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी के अनुसार गांव के 52 वर्षीय भगवान पिता केवलसिंह को परिजन घटना के बाद गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उपचार के दौरान भगवान की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।