मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल शुक्रवार खरगोन पहुंचे। राज्यपाल ने खरगोन में मेगा हेल्थ शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान वे टीबी मुक्ति, सिकलसेल जांच और रक्तदान शिविर में लोगों से चर्चा की। राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने टीबी के चिन्हित मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण किया और सिकलसेल के चिन्हित मरीजों को उनकी पात्रता के अनुसार दिव्यांग प्रमाण पत्र दिए।