चुनार: अहरौरा में गमगीन माहौल में ताजिए का जुलूस निकला, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा
अहरौरा में आज मुस्लिम समाज के द्वारा मोहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकाला गया। रविवार को 2 बजे ताजिया जुलूस की शुरुआत की गई जो की क्षेत्र के कब्रिस्तान में खाक ए सुपुर्द किया गया। गमगीन माहौल में ताजीया का जुलूस निकाला गया। जिसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए।