झालरापाटन: पशुपालन मंत्री ने झालरापाटन में गौशाला का दौरा किया, जोराराम कुमावत ने गोसंसार गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया
झालरापाटन में रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गोसंसार गौशाला का अवलोकन किया। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों से गौशाला में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। मंत्री ने गौशाला की संचालित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां के प्रबंधन एवं सेवा भाव की सराहना की। कुमावत ने इसे आदर्श गौ सेवा केंद्र बताया।