लाडपुरा: शहर के श्रीनाथपुरम स्टेडियम के निकट देर रात ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकलों ने पाया काबू
Ladpura, Kota | Jul 24, 2025 शहर के श्रीनाथपुरम स्टेडियम के निकट बुधवार व गुरुवार की मध्यरात्रि 1 बजे ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गयी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि श्रीनाथपुरम स्टेडियम के निकट देर रात ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरा तफरी मच गयीं लोगो की सूचना पर एक दमकल को मोके पर भेज कर आग पर काबू पाया गया। आग लगने से किसी तरह का कोईनुक्सान होने की खबर नही है।