जमुई: सबेजोर गांव में घरेलू विवाद को लेकर युवक ने खाई सल्फास की गोली, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Jul 29, 2024 सबेजोर गांव में घरेलू विवाद को लेकर किशन चौधरी के पुत्र प्रकाश चौधरी ने आत्महत्या की नीयत से सल्फास की गोली खा ली। जब प्रकाश चौधरी की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन को इसकी जानकारी हुई। उसके बाद परिजन द्वारा उसे आनन- फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा प्रकाश चौधरी का इलाज किया जा रहा है।