सोनपुर: गोबिंदचक पेट्रोल पंप के पास तेज वाहन की चकमा से ऑटो पलटा, चालक की मौत
Sonepur, Saran | Mar 17, 2025 रविवार रात अनियंत्रित हो ऑटो पलट जाने से चालक शत्रुध्न साह उर्फ गोबिंद साह,55वर्ष गोपालपुर थाना सोनपुर का दर्दनाक मौत से लोगों का दिल दहल गया।मिली जानकारी अनुसार वह हाजीपुर से नयागांव आ रहा था।इसी क्रम में घटना घटित हुई।जिसका शव को सोमवार को शाम तीन बजे सैकड़ों ग्रामीण की उपस्थिति में दाहसंस्कार किया गया।परिजन सहित गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है।