बीसलपुर: डाइट के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर दोनों बाइक सवार घायल अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर नगर के मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी नन्हेंलाल अपनी बेटी का एडमिट कार्ड लेने डाइट में जा रहे थे वह जैसे ही डाइट के गेट के पास पहुंचे वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक मुन्ना लाल से उनकी बाइक टकरा गई टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार नन्हे लाल व मुन्ना लाल रोड पर गिरकर घायल हो गए घायलों को राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है