आगरा: फ्रीगंज में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, इंपैक्स बिना फायर एनओसी के चल रहा था
आगरा के फ्रीगंज क्षेत्र में स्थित लकड़ी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग बंसल इंपैक्स के गोदाम में लगी, जहां बड़ी मात्रा में लकड़ी रखी थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई दमकलें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।