लाडपुरा: राजश्री पान मसाला कंपनी के भ्रामक प्रचार पर कंज्यूमर कोर्ट ने नोटिस जारी कर किया जवाब तलब, 27 नवंबर को होगी सुनवाई
Ladpura, Kota | Nov 4, 2025 बॉलीवुड स्टार सलमान खान व राजश्री पान मसाला कंपनी को कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को है। कोटा के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता इंद्रमोहन सिंह हनी ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि उन्होंने कोटा जिला उपभोक्ता संरक्षण न्यायालय में परिवाद पेश किया है। इसमें