मंगलवार को रजौन थाना क्षेत्र के मड़नी गांव में जमीनी और रास्ता विवाद को लेकर गोतिया के बीच जमकर मारपीट हो गई । इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया,जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए । थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।