बलरामपुर: भंडार खाना मोहल्ले में होलिका दहन की पूजा के लिए प्रातः काल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
14 मार्च शुक्रवार सुबह 4:00 बजे से ही लोग भंडार खाना मोहल्ले में होलिका दहन के पूजन हेतु पहुंचे हुए देखे गए। क्षेत्रीय परंपरा के अनुसार लोगों द्वारा होलिका दहन का पूजन किया गया एवं सुख समृद्धि की कामना की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार लोगों द्वारा गोबर के बने हुए उपले को लाकर होलिका भी डाला गया एवं समाज के कल्याण व स्वयं के बुराई को खत्म करने की कामना गई।