शाहपुरा: फसल बीमा से किसानों को राहत: शाहपुरा–बनेड़ा में हजारों खातों में करोड़ों रुपये जमा
वर्ष 2025 के खरीफ सीजन में अतिवृष्टि से हुए फसल नुकसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मुआवजा मिलना शुरू। शाहपुरा और फुलिया कला उपखण्ड के करीब 8,000 किसानों के खातों में लगभग 6 करोड़ 50 लाख रुपये जमा किए गए हैं, जबकि बनेड़ा उपखण्ड के करीब 3,700 किसानों को 1 करोड़ 50 लाख रुपये की राहत राशि दी गई है। यह सहायता किसानों के लिए काफी राहत लेकर आई है।