समस्तीपुर: एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम की मौत
समस्तीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम की मौत हो गई. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर रेलवे गुमटी के समीप की है, जहां तेज रफ्तार कार की ठोकर से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर गांव के वार्ड 22 निवासी विनोद राय के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है.