जनपद शाहजहाँपुर तहसील परिसर कलान में में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अत्यंत भव्य, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उपजिलाधिकारी कलान तथा तहसीलदार कलान ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र के नागरिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रकरणों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की.