आगरा: RPF लगाएगी सोलर कैमरे, ड्रोन से निगरानी तेज, DRM कार्यालय में IG प्रदीप कुमार गुप्ता ने क्राइम बैठक में दिए दिशा निर्देश
आरपीएफ अब रेलवे सुरक्षा में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ा रही है। आईजी प्रदीप कुमार गुप्ता ने डीआरएम कार्यालय सभागार में क्राइम बैठक में निर्देश दिए कि रेलवे परिसरों और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण के लिए सोलर कैमरे लगाए जाएं और ड्रोन से निगरानी तेज की जाए। समय पर अपराधियों पर नजर रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।