बीते दिनों एसटीएफ ने जिले में चल रहे ओवरलोडिंग के खेल का पर्दाफाश किया था।एसटीएफ ने इस खेल में शामिल एआरटीओ प्रवर्तन अम्बुज सिंह, पीटीओ रेहाना बानो समेत 11 लोगों के विरुद्ध लालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।लेकिन रविवार की दोपहर ऊँचाहार के चड़रई चौराहे पर गिट्टी लदे ओवरलोड डम्पर का वीडियो वायरल हुआ है।जिसने ओवरलोडिंग की कार्यवाई पर सवाल खड़े हो रहे है।