रामपुर: बरेली गेट के पास लगा भीषण जाम, आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात के अफसरों व कर्मचारियों ने खुलवाया जाम
Rampur, Rampur | Jul 14, 2025 बरेली गेट के पास अचानक भीषण जाम लग गया, हालांकि वहां पर मौजूद यातायात के अधिकारियों व कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत से आधे घंटे के बाद जाम खुल गया है। यातायात के अधिकारियों व राहगीरों को जाम से निजात मिल गई है । यह जाम की तस्वीर सोमवार की शाम 4:00 बजे की है, जब अचानक बरेली गेट के पास भीषण जाम लग गया वहां पर मौजूद यातायात अधिकारी व कर्मचारियों ने जाम खुलवा दिया।