सोमवार दोपहर 2 बजे अलापुर थाना क्षेत्र के सड़ोंमई गांव के रहने वाले महेश शर्मा ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया है कि उसकी बेटी 26 फरवरी से लापता है। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी गाभियाई गांव में लगभग दो वर्ष पूर्व की थी। ससुरालियों ने उसे गायब कर दिया है। जिसको सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।