कलान: बमनी चौकी में मिट्टी के रेपर से अवैध खनन कर रहे 5 ट्रालियों को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने पकड़कर किया सीज
राजस्व विभाग को सूचना मिली की थाना परौर क्षेत्र के ग्राम बमनी चौकी में अवैध मिट्टी का खनन मिट्टी के रेपर.द्वारा किया जा रहा है। कानूनगो सुखबीर सिंह राजस्व विभाग टीम व थाना परौर पुलिस मौके पर पहुंची तो मिट्टी का अवैध खनन मिट्टी के रेपर द्वारा किया जा रहा था पुलिस ने पांच ट्रैक्टर मिट्टी से भरे हुए कब्जे में लेकर सीज कर दिए।