कानपुर: केडीए बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला, अधिकतम चार भूखंडों को मिलाकर बनाई जा सकेगी बड़ी इमारत
केडीए बोर्ड की 141वीं बैठक में भूखंडों को आमेलित करने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई।केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गबरयाल ने बताया कि ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के भूखंड को योजना में शामिल नहीं किया गया है।इस योजना के तहत अधिकतम चार भूखंडों को मिलाकर एक बड़ी इमारत बनाई जा सकेगी और इसके मानचित्र स्वीकृत पर एक फीसदी शुल्क देना होगा।