मंगलवार शाम करीब पांच बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो सामने आया है। यह वीडियो कैराना तहसील के गांव कंडेला में गत 31 जनवरी को आयोजित हुए विराट हिंदू सम्मेलन का बताया जा रहा है। सम्मेलन में गौरी शंकर गौशाला के स्वामी राम विशाल दास महाराज ने कैराना से सांसद इकरा हसन को लेकर कुछ टिप्पणियां कीं, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।