सुल्तानगंज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर से शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो शराबियों को गिरफ्तार किया है। पहली गिरफ्तारी दिलगौरी चौक के पास से की गई, जहां अशोक मल्लाह, निवासी मनिहार चौक, मुफस्सिल थाना मुंगेर, शराब के नशे में उत्पात मचाते हुए पाया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके से हिरासत में ले लिया। व