अमरकंटक नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 स्थित कपिला संगम–जमुना दादर क्षेत्र के जंगल में मंगलवार 5 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी । देखते ही देखते आग फैलकर लगभग 8 से 10 एकड़ वनभूमि को अपनी चपेट में ले लिया । इस दौरान क्षेत्र में उगे नवोदित पौधे, सूखी झाड़ियां तथा वृक्षों के कुछ हिस्से जलकर नष्ट हो गए।