सुल्तानपुर: रामचंद्रपुर गांव में दुर्गा माता मंदिर पर आरती कार्यक्रम सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा
जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर पर शनिवार शाम 8:30 बजे भव्य आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीलाल वर्मा की अगुवाई में यह कार्यक्रम श्रद्धा व भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ। आरती कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश की आरती से की गई, जिसके पश्चात मां दुर्गा (शेरावाली) की आरती विधिव