बिसौली: पैगा भीकमपुर के पास ट्रैक्टर से टकराया ई-रिक्शा, ई-रिक्शा सवार एक युवक घायल हुआ
Bisauli, Budaun | Mar 26, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के पैगा भीकमपुर गांव के पास गुरुवार को 8 बजे करीब एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ई-रिक्शा सवार यशपाल पुत्र देवपाल निवासी गांव साहनपुर थाना बिसौली गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यशपाल आंवला से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।