मनोहरथाना: साहू समाज ने हर्षोल्लास के साथ कर्मा जयंती मनाई, शोभायात्रा निकाली गई
मनोहर थाना कस्बे में साहू समाज द्वारा कर्मा जयंती के मौके पर साहू समाज मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके बाद साहू समाज के मंदिर से कस्बे के मुख्य मार्ग पर होते हुए शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष सम्मिलित हुए।