गिरिडीह: पचंबा के हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
पचंबा के हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को 11 बजे से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक अमर कुमार बावरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम किया गया।