निवास: ग्राम पिपरिया में श्रीमद् भागवत कथा, कथा वाचक ने श्रोताओं को सुनाया ध्रुव चरित्र
Niwas, Mandla | Dec 15, 2025 निवास के समीप ग्राम पिपरिया पर श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन कथा व्यास पं अनुज कृष्णम महाराज ने ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि ध्रुव एक आदर्श और प्रतिष्ठित चरित्र है, जिसने अपने जीवन में भगवान की भक्ति और सेवा को सर्वोपरि माना। उन्होंने कहा कि ध्रुव ने अपने पिता के अपमान को सहन किया और भगवान की शरण में गए।