निम्बाहेड़ा: सांसद खेल महोत्सव-2025 का कल होगा भव्य शुभारंभ
निंबाहेड़ा में ब्लॉक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव-2025 का कल भव्य शुभारंभ होगा। तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए विधायक श्रीचंद कृपलानी ने विशेष टी-शर्ट का विमोचन किया और खेल मैदान का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शुभारंभ समारोह में सांसद सी.पी. जोशी व विधायक कृपलानी मुख्य अतिथि रहेंगे। पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी रहेंगे