झांसी: झांसी में मां की शादी से पहले कागजों में पैदा हुई बेटी, अब खुद को बालिग बताकर प्रेमी से कर ली शादी
Jhansi, Jhansi | Jan 31, 2025 झांसी से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने प्रेम विवाह करने के लिए फर्जी दस्तावेज बनवा लिए। मां-बाप ने पूछा तो बताया कि स्कूल में नाबालिग लड़कियों को वजीफा नहीं मिलता है। ऐसे में उसकी उम्र दो साल बढ़वाने पड़ेंगी। इसके बाद परिजनों ने आधार में उसकी उम्र बढ़वा दी। अब लड़की ने उसी दस्तावेज को आधार बनाकर शादी कर ली है।