बरेली: सुभाषनगर में मधुमक्खी के डींगरे की वजह से अज्ञात वाहन से टकराकर युवक घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
सुभाषनगर में मधुमक्खी के डींगरे के आ जाने से अज्ञात वाहन से टकरा कर युवक घायल हो गया। घायल बृजमोहन ने बताया कि वह बाइक से बरेली जा रहा था, तभी बदायूं रोड पर मधुमक्खी का डींगरा अचानक से पीछे पड़ गया। जिससे बचने के चक्कर में गाड़ी नियंत्रण खोकर अज्ञात वाहन में घुस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।