डुमरी कटसरी: श्यामपुर भटहां थाना हुआ पूरी तरह से ऑनलाइन, थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने दी जानकारी
श्यामपुर भटहां थाना अब पूरी तरह से ऑनलाइन हो गया है. श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया है कि थाना में स्टेंशन डायरी, ऑनलाइन एफआईआर सब काम अब पूरी तरह से ऑनलाइन हो गया है. अब आप घर बैठे किसी भी एफआईआर के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है. अब आम जनता भी घर बैठे-बैठे ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवा सकते है उनकी भी समस्या को सुना जाएगा।