खंडवा नगर: गरबा खेलते हुए युवती की मौत: पति संग 'ओ मेरे ढोलना' गाने पर नाचते हुए अचानक गिरी
ग्राम पलासी में नवरात्रि उत्सव के बीच दिल दहला देने वाली घटना हुई। उन्नीस वर्षीय सोनम रविवार रात पति कृष्णपाल संग “ओ मेरे ढोलना” गीत पर गरबा कर रही थी। झांकी के सामने नाचते-नाचते अचानक गिर पड़ी। पहले लोगों ने मजाक समझा, पर जब वह नहीं उठी तो हड़कंप मच गया। शादी इसी साल मई में हुई थी। यह जानकारी सोमवार सुबह 9 बजे के लगभग मिली है।