टिब्बी: टिब्बी में खुला पालना स्थल, लावारिस नवजातों को मिलेगा नया जीवन
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने टिब्बी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजातों के संरक्षण हेतु 'पालना स्थल' का शुभारंभ किया है। जिला कलेक्टर और सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस पहल से अब अनचाहे शिशुओं को असुरक्षित स्थानों पर छोड़ने के बजाय सुरक्षित रूप से अस्पताल के सुपुर्द किया जा सकेगा।