गोपालगंज: कोईनी गांव में रिंग रोड सहित कई सौगात मिलने के बाद सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की, विकास पर चर्चा हुई
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी गांव से रिंग रोड निकलेगी जो मीरगंज होते हुए सबेया हवाई अड्डे से होकर गुजरेगी। इसके साथ ही जिले को कई नए सौगात भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जिले को दिया गया। इस दौरान सांसद डॉक्टर आलोक कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें धन्यवाद दिया।