बेगूसराय में एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लैंड फॉर जॉब मामले को लेकर लालू परिवार पर कड़ा हमला बोला है। इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर किसी को अदालत ने बुलाया है तो यह पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है, इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है।केंद्रीय मंत्री ने कहा,लालू यादव जी ने जैसा किया है, वैसा ही फल पाएंगे।