बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में नियोजन सह मार्गदर्शन मेला आयोजित, 1,107 अभ्यर्थी चयनित
जिला नियोजनालय द्वारा आईटीआई कैंपस में एकदिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मिला का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने शुक्रवार की शाम 05:00 बजे दी. जिसका विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, श्रम न्यायालय अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.