झाँसी-कानपुर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 10 बजे झाँसी से चिरगाँव की ओर जा रहा एक सवारियों से भरा ऑटो बड़ागाँव थाना क्षेत्र के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ऑटो में फंसी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।